फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electricity bill paid to defaulters

अभियान चलाकर बिजली के बकाएदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
electricity bill paid to defaulters
अभियान चलाकर बिजली के बकाएदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। विद्युत निगम की तरफ से विद्युत बिल के बड़े बकाएदारों के खिलाफ शनिवार को जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। कई बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ उनसे जुर्माना भी वसूला गया। जिले में एक साथ हुई कार्रवाई से बिजली के बकाएदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसडीओ नरेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में शहर के साहबगंज, मुन्ना कॉलोनी और रामकोला रोड पर अभियान चलाया गया। 32 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटते हुए दो लाख तीस हजार रुपये बकाया वसूला गया। इसके अलावा दुदही फीडर के कठकुइयां गांव में 36 कनेक्शन काटते हुए एक लाख 72 हजार रुपये वसूले गए। पडरौना के एक्सईएन सुनील चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दस हजार से अधिक के सभी बकाएदारों की लाइन एक सप्ताह के भीतर काट दी जाएगी। परेशानी से बचने के लिए उपभोक्ता अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दें। इस दौरान जेई सर्वेश दूबे, सत्यम श्रीवास्तव, पंकज यादव, राजेश सिंह, संतोष मिश्र, विजय दीक्षित, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार को विद्युत निगम की तरफ से अभियान चलाकर बकाया विद्युत देयों की वसूली की गई। 40 कनेक्शन की जांच की गई, जिसमें 14 कनेक्शन काटते हुए 36 हजार बकाया वसूला गया। इस दौरान पारस राय, राजकुमार, पवन, संतोष, सत्यम गोंड़, अब्बास, मनीष, रवि यादव, गौतम, बबलू, हरिकेश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार जेई अरुण कुमार मौर्य की अगुवाई में बतरौली में 25, लक्ष्मीपुर महंथ में 30, विशुनपुर राजा में 15 और फाजिलनगर में 10 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान कमलेश प्रसाद, राहुल सिंह, प्रमोद, रामबहाल, कपिलदेव तिवारी आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता की अगुवाई में सेवरही कस्बा, तरयासुजान, तमकुहीराज में बिजली के बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल, एसडीओ केएम शुक्ल, जेई विकास साहनी, जेई यशवंत कुशवाहा, जेई दिलीप मौर्य, जेई महेंद्रनाथ आदि मौजूद रहे।

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में बिजली के 25 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। साथ ही 75 हजार रुपये बकाया वसूला गया। इस दौरान एसडीओ भोलानाथ, जेई राजाराम सागर, मेवालाल, रामअवध, पवन, राजेश, मनोहर, रामबेलास, रत्नेश मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed