{"_id":"649b2aaab600db696e059ec6","slug":"electricity-barred-in-200-villages-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-608-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेन लाइन में फाॅल्ट से 200 गांवों की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेन लाइन में फाॅल्ट से 200 गांवों की आपूर्ति ठप
Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सात घंटे में दो बार मेन लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी
75 किमी दूर राजापाकड़ से दोनों उपकेंद्रों पर आती है बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी।
मंसाछापर। मेन लाइन में अचानक फाॅल्ट होने से मनिकौरा और जरार उपकेंद्र से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जरार और मनिकौरा उपकेंद्र से जुड़े लोगों को फाॅल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोकल फाॅल्ट के अलावा मेन लाइन में इन दिनों फाॅल्ट की समस्या बढ़ गई है। इसकी वजह 75 किमी दूर राजापाकड़ से उपकेंद्रों पर मेन लाइन का आना बताया जा रहा है। लंबी दूरी की वजह से रास्ते में पेड़ की टहनियों के टूटने से टकराने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
सोमवार को दोपहर में करीब एक बजे मेन लाइन में फाॅल्ट आ गया, जो आधी रात को ठीक हुआ और आपूर्ति बहाल हुई। सात घंटे बाद मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दोबारा मेन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में जेई दीपक कुमार ने बताया कि मेन लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई थी। इसकी वजह से आपूर्ति प्रभावित है। गड़बड़ी को दूर कर शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।