फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electric wire fell down

Kushinagar News: मंसाछापर में टूटकर गिरा बिजली का तार

Mon, 04 Sep 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
electric wire fell down
फोटो है।
विज्ञापन

बाल-बाल बचे राहगीर, बिजली कटवाकर ठीक कराया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। बिजली निगम की लापरवाही से कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय के गांव मंसाछापर में बिजली का जर्जर तार हर दिन टूटकर गिरता रहता है। शनिवार की देर शाम गांव में बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया। बाद में बिजली कटवाकर उसे ठीक करवाया गया। गांव के लोग कई बार जर्जर तार बदलवाने के लिए बिजली निगम और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई।

मंसाछापर गांव में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। बिजली ओवरलोड होने पर तार कंपन करने लगता है। सबसे अधिक समस्या मुख्य बाजार की है। कई बार जर्जर तार टूटकर गिर चुके हैं। शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव के रास्ते पर जर्जर बिजली का तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि उसकी चपेट में काेई यात्री नहीं आया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बिजली निगम को सूचना देकर बिजली कटवाई। इसके कुछ देर बाद पहुंचे बिजली कर्मियों ने टूटे तार को जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। लोगों का कहना था कि जिस समय बिजली का तार टूटकर गिरा, वहां दो बच्चे खेल रहे थे। इस रास्ते गांव के लोग भी आ-जा रहे थे। यदि इसकी चपेट में काेई आ गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रितेश गुप्त, पिंटू सिंह, राजू वर्मा, समाचार पत्र विक्रेता रमन शर्मा आदि ने कहा कि जर्जर तार बदलवाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रितेश गुप्त ने कहा कि सदर विधायक मनीष जायसवाल को भी इस समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने जर्जर तारों को बदलवाने के लिए आश्वासन भी दिया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।

कोट
मंसाछापर गांव में जर्जर बिजली के तार बदलवाने के लिए सर्वे हो चुका है। शीघ्र कंपनी वालों से बात कर कार्य शुरू करवाने के लिए पत्र लिखूंगा।

- दीपक कुमार, अवर अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed