फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   electric problem

Kushinagar News: मेन लाइन में फॉल्ट, 20 घंटे ठप रही 200 गांवों की आपूर्ति

Fri, 11 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
electric problem
जेई से नाराज गांव वालों ने कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र रामपुर कोटवा से जुड़े लोगों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। शिकायत के बाद भी आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। करीब 200 गांवों की आपूर्ति 20 घंटे तक ठप रही। नाराज गांव वालों ने जेई पर कार्रवाई की मांग की है।



रामपुर कोटवा उपकेंद्र से करीब 200 गांव जुड़ा है। लोकल फाॅल्ट और तार गिरने के कारण अक्सर आपूर्ति प्रभावित रहती है। बुधवार की शाम करीब छह बजे गांवों की आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे बिजली आई। यह कोई एक दिन का नहीं है। अक्सर ऐसा निगम कर्मियों की मनमानी की वजह से होता है।
विज्ञापन




आरोप है कि शिकायत करने पर जेई लोकल फाॅल्ट और जर्जर आपूर्ति प्रभावित होने की वजह बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार निगम के एक्सईएन से की गई। लेकिन कोई बदलाव नहीं हो सका। गांव के रामनिवास तिवारी, संजय गुप्ता, मोती मद्धेशिया, योगेंद्र तिवारी, महेश्वर दूबे ने जेई पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत जेई अमन कुमार ने बताया कि मेन लाइन में फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति ठप थी। फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से 25 गांवों में बिजली नहीं, ग्रामीणों में नाराजगी
फीडर में आई खराबी, उमसभरी गर्मी में बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। समउर फीडर में आई खराबी के कारण तीन दिनों से 25 गांवों के लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। शिकायत के बाद भी बुधवार की शाम तक खराबी ठीक नहीं हो सकी। उमसभरी गर्मी में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्र के समउर फीडर से करीब 25 गांवों के लोग जुड़े हैं। तीन पूर्व फीडर में अचानक आई खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो गई। दिन में गांव वाले उपकेंद्र पर पहुंच रहे हैं। जेई और कर्मचारी रात में आपूर्ति देने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं। तीन दिन परेशान गांव वालों ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बावजूद शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस फीडर से जुड़े समउर बाजार, बगला टोला, बिहार बुजुर्ग, परसौनी खुर्द, गगुआ समेत सभी गांव की आपूर्ति ठप रही।

कस्बा निवासी मनोरंजन मिश्रा, विकास लाल श्रीवास्तव, दूधनाथ यादव, मनीर आलम, महताब आलम, किताबुदीन अहमद का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी आदत में निगम के कर्मचारियों ने सुधार नहीं किया तो लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जेई प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि बारिश के चलते दिक्कत है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed