{"_id":"9c32dad4ae30190843ec246d5c0ecef1","slug":"elections-in-training-172-employees-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रशिक्षण में 172 कर्मचारी गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रशिक्षण में 172 कर्मचारी गैर हाजिर
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए बुधवार को हाटा, मोतीचक और सुकरौली में मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान प्रशिक्षकों ने निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के टिप्स दिए। प्रशिक्षण के दौरान कुल 49 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
पांच दिसंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से हाटा के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के परिसर में हाटा विकास खंड में बने केंद्रों पर मतदान संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
इस ब्लॉक में 1040 लोगों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें से 991 कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित हुए। इस दौरान बीडीओ बीके पाठक ने कहा कि मतदान के लिए ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मचारी पूरी निष्पक्षता के साथ अपना करें।
विज्ञापन
इस बार मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही उम्मीदवारों के एजेंट बूथों पर मोबाइल फोन लेकर नहीं रहेंगे। एजेंटों के परिचय पत्र पर पीठासीन अधिकारी का हस्ताक्षर होगा। इस मौके पर सभी टीमों ने अपनी-अपनी स्टेशनरी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान तीनों ब्लाकों में कुल 172 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मोतीचक विकास खंड के लिए भी ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी राजेश्वर लाल श्रीवास्तव और एडीओ रामचंद्र कुशवाहा की देखरेख में प्रशिक्षण कार्य संपन्न हुआ।
यहां चुनाव संपन्न कराने के लिए लगाए गए 1092 मतदान कर्मचारियों में से 1026 उपस्थित हुए। 66 कर्मचारी प्रशिक्षण गैर हाजिर रहे। बीडीओ ने कर्मचारियों को चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि समय-समय पर मिल रहे निर्देशों का पालन करेंगे तो परेशानी नहीं होगी।
सुकरौली विकास खंड के लिए नेहरू इंटर कॉलेज सुकरौली में मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षक ने कहा कि सभी प्रथम मतदान अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मतदान अभिकर्ताओं की नियुक्ति करने से पहले उनके पहचान पत्र आदि की जांच करने के बाद ही पास जारी करेंगे।
मतदान के दौरान इस बार बाएं हाथ की मध्यमा उंगली में अमिट स्याही लगाई जाएगी। इस विकास खंड में कुल 234 पार्टियों के लिए 940 मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण होना था, जिसमें 57 मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे।