फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   election declared in unpg college

यूएनपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा

Fri, 16 Sep 2016 11:36 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 16 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की घोषणा कर दी गई है। रविवार और सोमवार को नामांकन होगा तथा शनिवार को वोट डाले जाएंगे। शाम को मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस वर्ष छात्र संघ चुनाव की सुगबुगाहट होने से कॉलेज का राजनैतिक माहौल गरमाया हुआ है। कई दिन से चल रही कयासबाजी पर शुक्रवार को विराम लग गया। प्राचार्य डॉक्टर अशोक सिंह ने चुनाव की घोषणा करते हुए अधिसूचना जारी कर दी। हिन्दी विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर दु:खी शुक्ला को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्राचार्य व चुनाव अधिकारी के अनुसार कुल 15 पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री एवं 10 संकाय प्रतिनिधि व एक छात्रावास प्रतिनिधि का पद शामिल है। छात्रावास प्रतिनिधि का चुनाव बाद में छात्रावास में कराया जाएगा। संकाय प्रतिनिधियों में से छह कला संकाय से तथा चार विज्ञान संकाय से चुने जाएंगे। 
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को प्रात: 10 बजे से सायंकाल चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। बुधवार को दोपहर 12:30 बजे से सायंकाल चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। बृहस्पतिवार को चुनाव अधिकारी व प्राचार्य की मौजूदगी में कॉलेज कर्मचारियों की चुनाव संबंधी बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना शुरू होगी। शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा और विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed