फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Election Commission is working like an agent of BJP: Ajay Kumar Lallu

भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग : अजय कुमार लल्लू

Sat, 01 Jun 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Election Commission is working like an agent of BJP: Ajay Kumar Lallu
पकवा इनार। चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहा है। लेकिन कोई प्रत्याशी, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनकी घुड़की और धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


ये बातें शुक्रवार को कुशीनगर में एक होटल में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक अजय कुमार लल्लू ने कहीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ यह जान चुके हैं कि कुशीनगर लोकसभा सीट पर पिंटू सिंह सैंथवार जीत रहे हैं। इसलिए उन्हें प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के ठहरने वाले होटल में छापा मारा जाता है। प्रत्याशी से तमाम सवाल किए जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया कि उस समय सेवरही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रोड शो कर रहे थे। क्या उनके खिलाफ चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा? इंडिया गठबंधन के जनादेश से भाजपा में बौखलाहट व जबरदस्त हताशा है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के नारे को बुलंद करते हुए लोकतंत्र बचाने, संविधान बचाने को लेकर मतगणना व चुनाव परिणाम तक मजबूत तरीके से खड़े रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed