{"_id":"6255bd8b7a7ac411ba7eef5d","slug":"elderly-woman-injured-after-being-hit-by-bike-kushinagar-news-gkp433156278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला घायल
विज्ञापन

कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने हुई दुर्घटना
कसया(कुशीरनगर)। कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने मंगलवार को बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसका एक पैर भी टूट गया। पुलिस उसे निजी वाहन से कसया सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्घटना के बाद चालक सड़क पर ही बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।
मंगलवार को दिन में करीब 11:30 बजे वार्ड नंबर21 बुद्ध नगरी (सुखारी छपरा) निवासी 60 वर्षीय कनक लता कुशीनगर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं। वह कुछ रुपये सहज जन सेवा केंद्र से निकालकर पैदल ही सड़क पार कर रही थीं। पुलिस बाइक के नंबर से उसके स्वामी के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है। हालांकि, दुर्घटनास्थल पर यह भी चर्चा चल रही थी कि कहीं कनकलता से रुपये की छिनैती के लिए यह घटना तो नहीं हुई है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी।
एसआई देव भाष्कर तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला बैंक से रुपये निकालकर सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।