फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly woman dies after drowning in a pond.

Kushinagar News: पोखरे में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

Wed, 16 Sep 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after drowning in a pond.
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगावां गांव स्थित पकड़ियार बाजार के समीप मंगलवार सुबह पोखरे में बुजुर्ग महिला का उतराया शव मिला। सोमवार शाम फसल की निराई करने गई लोरिक प्रजापति की 62 वर्षीय पत्नी जोनी का पैर फिसलकर पोखरे में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जोनी सोमवार को धान के खेत में निराई करने गई थी। परिजनों के अनुसार, शाम को घर लौटते समय गांव के पश्चिम पोखरे के पास उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने पोखरे में शव उतराया देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान की। एसओ संजय दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed