{"_id":"692759a35b837ceb130aaee8","slug":"elderly-woman-burns-to-death-while-trying-to-extinguish-fire-in-sugarcane-field-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149640-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ने के खेत में आग बुझाते गई बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ने के खेत में आग बुझाते गई बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भाट गांव में बुधवार की दोपहर गन्ने की खेत में लगी आग को बुझाने के दौरान बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई।
रामपुर भाट गांव की रहने वाली सुदर्शन यादव की 75 वर्षीय पत्नी बेचनी देवी घर से करीब 100 मीटर दूर अपने खाली पड़े गन्ने के खेत की सफाई कर दोपहर में खर पतवार जला रही थी। आग की लपट पास के खेत में लगे गन्ने की फसल में पहुंच गई और गन्ने की फसल में आग लग गई। इसके बाद महिला आग बुझाने का प्रयास करने लगी, इस दौरान वह आग की चपेट में आ गई। आस-पास के लोग गन्ने की फसल में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंचे तो बेचनी देवी को आग में झुलसा देख उन्हें बाहर निकाला और रामकोला सीएचसी पर लेकर गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया। परिजन शव का दाह संस्कार कर दिया। सीओ खड्डा बीरेंद्र सिंह ने बताया कि आग में झुलसने से महिला की मौत हुई है। घर वाले शव का दाह संस्कार कर दिया है।