फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man returning after delivering omen dies in accident

Kushinagar News: शगुन पहुंचाकर लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Thu, 20 Feb 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly man returning after delivering omen dies in accident
पडरौना। होने वाली बहू के घर शगुन देकर लौट रहे व्यक्ति की मंगलवार की रात हादसे में जान चली गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक चला रहे अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखी थी। घायल का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसकी खबर मिलते ही मंगल गीतों के बीच चीख-पुकार मच गई। पांच दिन बाद बेटे की बारात जाने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है। हाटा कोतवाली क्षेत्र पैकौली गांव निवासी गोबरी सैनी (55) के बेटे प्रदीप सैनी की शादी महराजगंज जिले के कटहरी गांव में तय हुई थी। 16 फरवरी को तिलक का कार्यक्रम हो चुका था, जबकि 24 को बरात जाने वाली थी।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार गोबरी सैनी होने वाली बहू के घर शगुन लेकर गांव के 60 वर्षीय कन्हैया के साथ मंगलवार को गए महराजगंज गए थे। देर शाम दोनों बहू के घर से चले। अभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव के पास दोनों लोग पहुंचे थे कि वाहन की रोशनी आंख पर पड़ने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। सिर पर हेलमेट नहीं होने के कारण मौके पर गोबरी सैनी की मौत हो गई, जबकि कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed