{"_id":"69f8fa245a0bab393408ea2c","slug":"elderly-man-dies-in-tempo-truck-collision-three-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159227-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टेंपो-ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टेंपो-ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन गंभीर घायल
Tue, 05 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित भैंसहा कट के पास सोमवार को टेंपो और ट्रक की टक्कर में हेतिमपुर थाना महुआडीह के मेघू प्रसाद मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो हेतिमपुर से कसया की ओर जा रहा था। भैंसहा कट के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में टेंपो के बगल से गुजर रहा एक बाइक सवार भी आ गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मेघू प्रसाद (60) निवासी हेतिमपुर थाना महुआडीह के रूप में हुई हैं। घायलों में छोटेलाल मुरारी (45) निवासी माधोपुर थाना हाटा, अश्वनी पांडेय (22) निवासी मठिया हेतिमपुर थाना कसया और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस रेफर कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी सुजीत पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।