Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies due to smoke suffocation, fire suspected to have been caused by short circuit

Kushinagar News: धुएं से दम घुटने से बुजुर्ग की मौत शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंकात

Tue, 03 Nov 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to smoke suffocation, fire suspected to have been caused by short circuit
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द गांव में सोमवार सुबह जितेंद्र तिवारी (72) घर में मृत मिले। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। वह रविवार रात ही बलिया से गांव पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

जितेंद्र तिवारी के घर की खिड़की और रोशनदान से धुआं निकलता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। अनहोनी की आशंका में लोगों ने दरवाजा खोला तो बाहरी कमरे में रखा सामान और दीवारें धुएं की कालिख से ढकी थीं। बेडरूम में लकड़ी की अलमारी के पास जितेंद्र तिवारी औंधे मुंह मृत पड़े थे। ग्राम प्रधान के परिवार के विनय धर दुबे ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

जितेंद्र तिवारी की पत्नी मालती देवी सरपतही खुर्द में एएनएम थीं। वह करीब 10 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो गई थीं। उन्होंने गांव में खेती योग्य कुछ जमीन खरीदी थी। सेवानिवृत्ति के बाद मालती देवी बलिया में रहने लगीं जबकि खेती की देखरेख के लिए जितेंद्र अक्सर सरपतही आते रहते थे। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा हैं। सभी विवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के आग्रह और सहयोग से जितेंद्र ने एएनएम सेंटर के पास दो कमरों का छोटा-सा मकान बनवाया था। गांव के जरूरतमंद लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी उनसे मिलने आते थे। ग्रामीणों के अनुसार, जितेंद्र रविवार रात करीब 11 बजे बलिया से बाइक से सरपतही पहुंचे थे।

ग्रामीणों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से बाहरी कमरे में आग लगी होगी। वहां अनाज, बिस्तर और बाइक रखी थी। आशंका है कि आग सुलगने पर सामान को बचाने के लिए जितेंद्र उसे बाहरी कमरे से बेडरूम में ले जाने लगे। इसी दौरान कमरों में धुआं भर गया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed