फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly man dies due to head injury, woman booked for culpable homicide

Kushinagar News: सिर मेंं चोट लगने से हुई बुजुर्ग की मौत, महिला पर गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 18 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to head injury, woman booked for culpable homicide
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में चचेरी बहू की पिटाई से ससुर के सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस इस मामले में आरोपी महिला पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो परिजनों ने दरवाजे पर रोक लिया और आरोपी महिला पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस तहरीर बदलवाकर धाराओं में अल्पीकरण की है। पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। करीब आधे घंटे तक दरवाजे पर शव परिजन रोके रहे।
विज्ञापन

कटाई भरपुरवा गांव निवासी रीना नाली की सफाई कर पानी पड़ोस के चचेरे ससुर के दरवाजे पर बुधवार को फेंक दिया। इसका विरोध चचेरे ससुर 60 वर्षीय जंत्री यादव ने किया तो मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रीना की पिटाई से जंत्री की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गांव वालों की मदद से घटना के दिन ही हिरासत में ले लिया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग के सिर पर पीछे चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। वहीं बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने रीना पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इससे नाराज परिजन शव को दरवाजे पर बृहस्पतिवार को रोक दिए और दाह संस्कार करने से मना कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के समझाने के बाद परिजन शव का दाह संस्कार किए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हत्या के बजाए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। परिजन शव को रोके नहीं थे, बल्कि अंतिम संस्कार के लिए कुछ देर शव रुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed