फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   elder brother and sister-in-law together beat young man to death in Kushinagar

कुशीनगर: युवक ने नशे में भाभी को दी गाली, भइया ने पीटकर उतारा मौत के घाट

Wed, 26 Oct 2022 01:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Oct 2022 01:20 PM IST
सार

कुशीनगर जिले में मंगलवार की रात बड़े भाई ने पत्नी संग मिलकर छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरा मोहल्ला दहल उठा। युवक की मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
elder brother and sister-in-law together beat young man to death in Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात बड़े भाई ने पत्नी संग मिलकर छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरा मोहल्ला दहल उठा। युवक की मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने विवाद किया था। इससे गुस्साए बड़े भाई और भाभी ने युवक की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव निवासी बिकाऊ के तीन बेटों में एक की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बेटों में बड़ा बेटा मुद्रिका महाराष्ट्रा में रहकर कमाता है, जबकि छोटा बेटा बाबूलाल (30) घर पर रहता था। मुद्रिका दिवाली के पहले घर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम मुद्रिका का छोटा भाई बाबूलाल कहीं से शराब पीकर लौटा। नशे में धुत बाबूलाल ने अपनी भाभी गीता देवी पत्नी मुद्रिका को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। विरोध जताने पर चाकू लेकर उसने भाभी को दौड़ा लिया। मुद्रिका बीच बचाव करने पहुंचा तो उससे हाथापाई शुरू होने लगी।


आरोप है कि इससे गुस्साए मुद्रिका और उसकी पत्नी गीता ने बाबूलाल को इस कदर पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुद्रिका की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर कोतवाल राज प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी मुद्रिका और गीता को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना से आसपास के लोग सकते में आ गए। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मुद्रिका और उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार कर लिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed