फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight students including one girl student got the title of Hafiz

Kushinagar News: एक छात्रा समेत आठ विद्यार्थियों को मिली हाफिज की उपाधि

Sat, 09 Dec 2023 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Eight students including one girl student got the title of Hafiz
तमकुहीरोड के मदरसे में हाफिज की उपाधि पाने वाले छात्र व मौलाना।संवाद
- मदरसा दारुल ईशायत परिसर में फैजान-ए-कुरआन व जश्ने दस्तारबंदी कांफ्रेंस में दी गई उपाधि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कस्बे के मदरसा दारुल ईशायत परिसर में बृहस्पतिवार की शाम फैजान-ए- कुरआन व जश्ने दस्तारबंदी कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें एक छात्रा समेत आठ विद्यार्थियों को हाफिज की उपाधि का प्रमाणपत्र दिया गया।
किछौछा शरीफ से आए मौलाना पीर सैयद नूरानी ने पैगंबर की शान में कसीदे पढ़कर मुल्क व अवाम की सलामती की दुआएं मांगी। इसके बाद सीतामढ़ी के मौलाना अजहरूल कादरी, उन्नाव के गुलाम नूरे मुजस्सम, सिवान के अरशद रजा नूरी, कारी जिकरुल्लाह, गुलाम मुस्तफा मिस्बाही, हासिम हैदर, मुंशी अब्दुल मजीद आदि ने तकरीरें कीं। इसके बाद शाकिर रजा ग्राम घनौजी खुर्द फाजिलनगर, तौकीर रजा हरखेड़ा महराजगंज, दानिश रजा पिपरहिया पश्चिमी चंपारण, हमीद रजा सपही खुर्द कुशीनगर, अशरफ रजा राजपुर खाश कुशीनगर, लुकमान रजा जटिलतही पश्चिमी चंपारण, दानिश रजा पठानी टोला तरयासुजान और छात्रा साजिया इमरान जमुनिया पूर्वी चंपारण की दस्तारबंदी के तहत साफा बांध कर उन्हें हाफिज की उपाधि से नवाजा गया।
विज्ञापन

इस दौरान मदरसा प्रबंधक शाकिर अली, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, सफदर हुसैन खान, लव जायसवाल, सगीर आलम, इमरान अजमेरी, अरशद खान, हारून अली, आलोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed