{"_id":"6238b79c269a8e18997486b4","slug":"eight-policemen-line-spot-including-two-sis-kushinagar-news-gkp430607170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो एसआई सहित आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो एसआई सहित आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो एसआई सहित आठ पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पडरौना। कार्य में रुचि न लेने तथा उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनमें दो एसआई और छह हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं।
यह जानकारी सोमवार को एएसपी रितेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि तरयासुजान की तिनफेड़िया पुलिस चौकी पर तैनात एसआई चतुर्भुज पांडेय, एसआई भरत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीनानाथ राम, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र कुमार, कांस्टेबल आलोक, शैलेश यादव एवं दिनेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इन्हें बीट पुलिसिंग के कार्यों, अपराध एवं अपराधियों के बारे में सूचना देने में रुचि न दिखाना, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने में उदासीनता बरतने की वजह से लाइन हाजिर किया गया है। संवाद