फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight people were stuck in a mall lift for 30 minutes.

Kushinagar News: मॉल की लिफ्ट में 30 मिनट फंसे रहे आठ लोग

Sat, 31 Jan 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Eight people were stuck in a mall lift for 30 minutes.
पडरौना। शहर के नहर पुल के पास स्थित एक मॉल में शुक्रवार को लिफ्ट अचानक बीच में रुक जाने से उसमें सवार आठ लोग करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट न खुलने पर घबराए लोगों ने एसपी को फोन कर मदद मांगी। एसपी के निर्देश पर डायल 112 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद उन्होंने मॉल प्रबंधन पर लिफ्ट की समय से सर्विसिंग न कराने का आरोप लगाया।
डायल 112 पर तैनात एचसीपी जुबैर अहमद, महिला सिपाही शिवांगी और होमगार्ड यूनुस ने बताया कि लिफ्ट में फंसे लोगों में एक एनआरआई, उनकी माता, भतीजा, दो भांजियां, एक अधिवक्ता और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे। सभी लोग परिवार के साथ मॉल में फिल्म देखने और खरीदारी के लिए आए थे।
विज्ञापन

बताया गया कि लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट के भीतर लगे आपातकालीन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन काफी देर तक कोई मदद नहीं मिली। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। अंततः पीड़ितों ने एसपी से संपर्क किया। निर्देश मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तकनीकी तरीके से लिफ्ट खोलकर सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू के बाद फंसे लोगों ने मॉल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं अग्निशमन दल ने भी लिफ्ट के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय पर उचित मेंटेनेंस न होने के कारण ऐसी स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed