{"_id":"5a7ca27e4f1c1b387b8b5558","slug":"eight-people-s-huts-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों की झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोगों की झोपड़ियां जलीं
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार मंसूर टोला में बृहस्पतिवार को दिन में करीब दो बजे लगी आग में आठ लोगों की झोपड़ियां जल गई। घटना की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। तब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
ठाढ़ीभार के मंसूर टोला में यदुनंद के घर में अचानक आग लग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पड़ोसी विनोद ,रामू, रिंकू, हरि, अनिरुद्ध, जगरनाथ, नगीना आदि की झोपड़ियां भी जलने लगीं। इन झोपड़ियों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना फ़ायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी जब तक गांव में पहुंची, तब तक लोग आग पर काबू पा चुके थे।
ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ने पीड़ितों को राहत सामग्री के साथ खाद्यान उपलब्ध कराया। जानकारी होने पर राजस्व निरक्षक वीरन प्रसाद और लेखपाल राजेंद्र यादव पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजा।