फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight members of the gang that cheated in the name of sending money abroad arrested

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगने वाले गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 21 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Eight members of the gang that cheated in the name of sending money abroad arrested
साइबर ठगी में गिरफ्तार भारत टे​क्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक और अन्य कर्मचारी।
पडरौना (कुशीनगर)।
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर करीब सौ बेरोजगारों से 60 लाख रुपए से अधिक ठगने वाले गिरोह के पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ठगी के शिकार युवक यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने लैपटॉप, सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों की मुहर, पासपोर्ट, फर्जी वीजा, सिमकार्ड बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरोह में गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार के लोग शामिल हैं।



शहर के रामकोला रोड पर भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट के नाम से कार्यालय खोलकर विदेश में नौकरी दिलाने का ठगी का धंधा कई दिनों से चल रहा था। इस गिरोह ने कुशीनगर जिले के अलावा देवरिया, गोरखपुर और महराजगंज के साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल के 100 से अधिक बेरोजगारों से 60 लाख से अधिक की रकम हड़प ली थी। नामी कंपनियों का फर्जी वीजा, हवाई जहाज का टिकट, मेडिकल सर्टिफिकेट देकर रफूचक्कर हो गए थे। एयरपोर्ट पर पहुंचे युवकों को फर्जी पेपर की जानकारी होने के बाद ठगे जाने का पता चला। इसके बाद युवक पडरौना पहुंचे तो ठग कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे। युवकों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 12 जनवरी को भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट, अविनाश राव, जयप्रकाश सिंह और अरविंद पांडेय पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आदर्श सिंह उर्फ मोनू गांव साखोपार थाना कसया, अविनाश राव गांव बंगालीपट्टी थाना विशुनपुरा, अरविंद पांडेय गांव गोरड़िया थाना विशुनपुरा, पीयूष कुमार गौतम गांव चंदनपुर मगलहां थाना रामकोला, ओंकारेश्वर दीक्षित गांव सिरसिया दीक्षित कोतवाली पडरौना, धीरज कुमार गांव कोटवा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया कुशाीनगर, अजय मौर्य गांव बरपार थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर और राजन यादव गांव बगहा थाना धनहां जिला पश्चिमी चंपारण बिहार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 11 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, 16 पासपोर्ट, 29 सिमकार्ड, 19 आधार कार्ड, तीन एटीएम, कंप्यूटर, प्रिंटर, 54 फर्जी सरकारी और प्राइवेट मुहर, 48 देशों के कूटरचित सर्विस ऑफर लेटर, 12 मेडिकल फिटनेस फर्जी प्रमाण पत्र, रजिस्टर और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इनका गिरोह पूर्वांचल के कई जिलों में सक्रिय है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed