फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight huts burnt due to spark and short circuit of the stove

Kushinagar News: चूल्हे की चिंगारी और शाॅर्ट सर्किट से आठ झोपड़ियां जलीं

Tue, 09 Apr 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Eight huts burnt due to spark and short circuit of the stove
रामकोला आदर्श नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में जली झोपड़ी।
रहसू बाजार/रामकोला। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी के पुरैना घाट मुसहर बस्ती में चूल्हे की चिंगारी व रामकोला कस्बे के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (भठही खुर्द) में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों जगहों पर आगलगी में आठ रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी के पुरैना घाट मुसहर बस्ती में सोमवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चार रिहायशी झोपड़ियां राख हो गईं। गांववालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में सत्यनारायण, नंदू, भोला व शर्मा की झोपड़ियों में रखे अनाज, कपड़े आदि जल गए। सूचना पाकर लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन कर तहसील को अपनी रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन


वहीं, रामकोला नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में सोमवार को दिन के करीब 11 बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें चार लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने के बाद लोग शोर मचाते हुए मौके की तरफ दौड़ गए। जब तक लोग पहुंचते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते, तब तक आग की लपटों ने भीम शर्मा के साथ ही हरिवंश, जितेंद्र, अखिलेश की झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। चारों झोपड़ियों में रखे कपड़े, जेवर, नकदी आदि नष्ट हो गए। गाय व बकरी भी झुलस गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed