फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight Health Department teams are active; medicines are being distributed.

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमें सक्रिय, बांटी जा रहीं दवाएं

Sat, 03 Oct 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Eight Health Department teams are active; medicines are being distributed.
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी घटने लगा है। बाढ़ के पानी व गंदगी के चलते प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक मोबाइल यूनिट सहित आठ टीमें सक्रिय हो गई हैं। प्रभावित इलाकों में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण और मुफ्त में दवाएं दी जा रही हैं। क्षेत्र में बीते सोमवार की रात में एपी बांध टूट जाने से गांवों में बाढ़ का पानी भर गया था। गन्ना व धान की फसलें व गांवों को जोड़ने वाली सड़कें जलमग्न हो गई थीं। लेकिन अब गांवों में भरे बाढ़ के पानी कम हो रहा है। पानी कम होने व संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की जांच कर जरूरी उपचार कर रहा है। गठित टीम में डॉ.अभिषेक सिंह, डॉ.मधुसूदन मिश्र, डॉ. पिंकी जायसवाल, डॉ. आफताब आलम, डॉ. सीमा यादव, डॉ. हसन ने एक मोबाइल टीम के साथ अहिरौलीदान, सिसवा बाजार, बेदूपार इंटर कॉलेज, गौरहा पंचायत भवन, चैन पट्टी/जंगली पट्टी, घघवा जगदीश, विरवट कोन्हवालिया में लोगों के सेहत की जांच गई और उन्हें दवाएं दी गई। सेवरही सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित जायसवाल ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की हालात सामान्य होने तक कैंप लगाकर जांच व जरूरी दवाओं का वितरण चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed