फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight hawkers from West Bengal detained, police investigating

Kushinagar News: पश्चिम बंगाल के आठ फेरी वाले हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eight hawkers from West Bengal detained, police investigating
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने शहर के जमालपुर मोहल्ले में रह रहे आठ लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस इनका रोहिंग्या कनेक्शन खंगालने में जुट गई। इस दौरान पता चला कि पकड़े गए सभी लोग पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालिया चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष द्वारा बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। अब पुलिस ने एलआईयू के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जमालपुर मोहल्ले के लोग इसे लेकर परेशान हैं। उन्हें मालूम था कि सभी प्रदेश के किसी जिले के रहने वाले हैं, जो फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। किसी को यह नहीं मालूम था कि यह सब पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विहिप के जिलाध्यक्ष ने बांग्लादेशी रोहिंग्या के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की पुलिस को सूचना दी। जमालपुर मोहल्ले में शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पता चला कि यह लोग जिले में जगह-जगह फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। यह मूल रूप से पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखते हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी सक्रिय हो गई है और जिले में इनकी गतिविधियों के साथ रोहिंग्या और बांग्लादेश कनेक्शन भी खंगाल रही है। जांच में पता चला है कि यह लोग पिछले 10 वर्षों से यहां रहकर फेरी लगाते हैं। दूसरी ओर जमालपुर मोहल्ले में 20 से अधिक संदिग्ध लोग किराए के मकान में रहकर फेरी का काम करते हैं। यह लोग यहां पर काफी दिनों से हैं, इनके पास बंगाल नंबर की बाइक भी हैं, कुछ बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed