फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight directors elected unopposed

Kushinagar News: निर्विरोध चुने गए आठ डायरेक्टर

Tue, 15 Oct 2024 04:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Eight directors elected unopposed
तमकुहीरोड। सेवरही गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर के चुनाव में सोमवार को तीन बजे पर्चा वापसी के बाद आठ डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दो सीटों पर दो-दो प्रत्याशी के से मतदान कराया जाएगा। एक पद पर दोनों प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद पद रिक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

सेवरही गन्ना विकास समिति में डायरेक्टर के 11 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को तीन बजे पर्चा वापसी की अवधि बीतने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। डायरेक्टर के 11 पदों में निर्वाचन क्षेत्र संख्या तीन दोघरा से विद्या देवी, क्षेत्र संख्या चार परसौनी बुजुर्ग से डॉ. चंद्रप्रभा मिश्रा, क्षेत्र संख्या पांच पिपराघाट एहतमाली से रमेशचंद्र सिंह उर्फ ओसियर सिंह, क्षेत्र संख्या छह बगही से सूरज उर्फ दीपक राय, क्षेत्र संख्या सात बरवा राजापाकड़ से शशि देवी, क्षेत्र संख्या नौ माधोपुर बुजुर्ग से अनूप राय, क्षेत्र संख्या दस मिश्रौली से धीरेंद्र कुमार उर्फ राजू राय, क्षेत्र संख्या ग्यारह रामपुर बरहन से अरविंद राय सहित आठ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र संख्या एक कोइंदी बुजुर्ग और क्षेत्र संख्या आठ बिहार बुजुर्ग से दो-दो प्रत्याशी होने से वहां मतदान कराया जाएगा। क्षेत्र संख्या दो गौरी श्रीराम में दाखिल दोनों नामांकन पत्र खारिज हो जाने से चुनाव अधिकारी ने पद को रिक्त घोषित कर दिया है। चुनाव अधिकारी/बीडीओ दुदही रामराज कुशवाहा व गन्ना विकास समिति सेवरही के सचिव हरिश्चंद्र चौधरी ने बताया कि दो डायरेक्टर के पदों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को केन यूनियन सेवरही में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed