फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eid offers in home, congratulate on phone

घरों में पढ़ी ईद की नमाज, फोन पर दी मुबारकबाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Eid offers in home, congratulate on phone
घरों में पढ़ी ईद की नमाज, फोन पर दी मुबारकबाद - पुलिस के जवान करते रहे पेट्रोलिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार ईद की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने मुल्क और अवाम को हर मुसीबत से महफूज रहने की दुआ मांगी। इसके बाद दूर से ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों से निकलने में भी लोगों ने परहेज किया। वहीं ईदगाहों और मस्जिदों में सन्नाटा छाया रहा। डीएम-एसपी सहित अन्य अफसरों ने भ्रमण का जायजा लिया तो पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते नजर आए। लॉक डाउन के कारण सोमवार को ईद की नमाज भी घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ी गई। ईद के अवसर पर लोगों ने पड़ोसियों व रिश्तेदारों को भी फोन पर ही मुबारकबाद दी। ईद की खुशी अपने परिवारीजनों के साथ साझा की। सुबह लॉक डाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में गश्त किया। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों के बाहर फोर्स लगी रही। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पडरौना नगर के सुभाष चौक, छावनी, तिलक चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से घरों में ईद की नमाज अदा करने की अपील की। हालांकि सोशल मीडिया ईद को लेकर काफी सक्रिय रहा। लोग अपने शुभचिंतकों को मोबाइल से ही ईद की मुबारकबाद पूरे दिन देते रहे। अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बेंदुआर, सखौली, जगदीशपुर, गिदहां चक बैरिया, बेलवा बैरिया, सेंदुरिया विशुनपुर, मगडीहा, कुसुम्हा, सहजौली, बलुआ, मुंडेरा लाला, तुर्कडीहा, लक्षीराय, लखिमा, घोघरा सहित अन्य गांवों में लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपने घर में ही ईद की नमाज़ अदा की और मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे को बधाई थी। एसओ राहुल कुमार सिंह ने एसआई परमात्मा प्रसाद के साथ क्षेत्र की मस्जिदों का निरीक्षण किया। लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला क्षेत्र के लालाछपरा, सपहां, गडुलहा, जोलहा पट्टी, पगार, खोटही आदि गांवों में लोगों ने ईद की नमाज अपने घर में ही अदा की। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क और अवाम की हिफाजत की दुआ मांगी। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही सहित दाहूगंज, तुर्कवलिया, कतौरा, पकड़ियार, वेलवारी पट्टी, सिराजनगर, मेहदिया, परसा, मालवीय नगर, जानकीनगर, अवदान टोला में भी ईद सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई गई। समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पिपरा कनक. मठिया, बोदा टोला, हसनपुरा, करमहा, बसडीला महंथ, नरहवा, मीरबिहार, गगलवा, गंगुआ, मठिया, हरपुर, बेलही सहित अन्य गांवों में ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय रहा। पुलिसकर्मियों ने सोमवार की भोर से ही अपने वाहन में लगे लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में नमाज अदा करने की अपील की। घरों में नमाज अदा किए जाने की वजह से मस्जिदों और ईदगाहों में सन्नाटा छाया रहा। पटहेरवा थाने के एसओ मृत्युंजय सिंह लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते रहे। उनके साथ महेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक गजेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे। 00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed