फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eid Miladunnabi procession taken out with pomp and splendor

Kushinagar News: शानो-शौकत से निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Sat, 06 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi procession taken out with pomp and splendor
पडरौना के रामकोला रोड पर जुलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद     
पडरौना। जिले भर में शुक्रवार को पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर अरबी तारीख के बारह रबीउल अव्वल को मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी बड़े ही शान व शौकत से जुलूस निकालकर मनाया गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में इस्लामी झंडा लिए सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा के गगन भेदी नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बंजारापट्टी गांव के आला हजरत चौक से जुलूस निकाला गया जिसमें खुशीपट्टी, बरवापट्टी, बाजूपट्टी गांव का जुलूस शामिल हुआ। जुलूस जब अर्जुनहा चौराहा पर पहुंचा तो वहां अर्जुनहा, परसौना, डुम्मरभार नटवा गांव का भी जुलूस शामिल हो गया। इस तरह से जुलूस का एक लम्बा करवा हो चला।
विज्ञापन

जुलूस एनएच 28 बी चलते हुए जानकीनगर चौराहे पर पहुंचा, जहां सोहनरिया, धर्मपुर, पकड़ी खुर्द, चौपरिया सिधुआं बांगर भाठ, साड़ी बुजुर्ग गांव का भी जुलूस शामिल हुआ। जानकी नगर चौराहे का परिक्रमा करते हुए जुलूस सिधुआं बांगर भाठ कर्बला स्थित मैदान में पहुंचा, जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। विभिन्न गांव के पहुंचे ओलमाओं ने सभा को संबोधित करते हुए पैगम्बर मोहम्मद साहब के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना फकरुद्दीन निजामी, मौलाना हसमुद्दीन रजवी, हाफिज वकील आदि मौजूद रहे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर आपसी भाईचारे और अमन-चैन का संदेश दिया। नबी के 1500वीं जन्मदिन पर सुबह आसपास के गांव काजीपुर, गड़हिया, पिपरा रज्जब, पटखौली, अहलादपुरस्थित मस्जिदों में विशेष दुआओं और नमाज-ए-फज्र के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार जटहां बाजार थाना क्षेत्र में शांति पूर्वक त्योहार मनाया गया। पकहां लुकपुर गांव में जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग झंडा लगाकर जुलूस ए मोहम्मदी निकले। बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दरोगाडीह, पुष्कर नगर, दशाहवा, गौरिशुक्ल, रामपुर चौबेया पटखौली, रामपुर पट्टी, अमवादिगर व हीरासोती में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही अकीदत के साथ शुक्रवार को मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed