{"_id":"687d40469a7dc2533f0454b7","slug":"efforts-to-create-four-new-nagar-panchayats-are-in-full-swing-proposal-has-been-sent-to-the-government-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141956-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार नई नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज, शासन को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार नई नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज, शासन को भेजा गया प्रस्ताव
Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के चार प्रमुख बाजारों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई शुरू हो गई है। इन बाजारों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए पूर्व में शासन को भेजे गए प्रस्ताव में मिली कमियों को दूर कर पुनः शासन को पत्रावली भेज दी गई है।
जिले के अहिरौली बाजार, नौरंगिया, लक्ष्मीगंज और कुबरेस्थान बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से मांग कर रहे थे। इन बाजार के लोग इसके लिए जिला प्रशासन के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में भी मांग पत्र सौंप चुके थे।
लोगों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से इन्हें पूर्व में नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन ने जिला प्रशासन की तरफ नगर पंचायत बनाने के लिए भेजी गई पत्रावलियों में कुछ कमियां बताकर जिला प्रशासन को वापस कर दिया था। उसके बाद से ही इन बाजारों को नगर पंचायत बनाने का मामला ठंडा पड़ गया था। इधर हाल में सांसद विजय कुमार दुबे की अगुवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इन बाजारों को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की तो लोगों की उम्मीदों को पंख लग गया।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले के अहिरौली, नौरंगिया, लक्ष्मीगंज और कुबेरस्थान बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव पूर्व में शासन को भेजा गया था। उसमें कुछ बिंदुओं पर शासन की तरफ से सूचना की मांग की गई है। मांगी गई सूचना शासन को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके बाद शासन की तरफ से पुनः आपत्ति लगाई गई थी। उन आपत्तियों को निस्तारित कर बीते 19 जुलाई को पुनः संशोधित पत्र शासन को प्रेषित कर दिया गया। डीएम ने बताया कि शीघ्र ही जिले में इन चार बाजारों को नए नगर पंचायत का दर्ज देने का प्रस्ताव पर शासन की स्वीकृति मिलने की संभावना है।