Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Efforts to construct an underpass in Hata gain momentum; instructions issued to prepare the DPR.

Kushinagar News: हाटा में अंडरपास निर्माण की पहल तेज, डीपीआर तैयार कराने के निर्देश

Sun, 29 Nov 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Efforts to construct an underpass in Hata gain momentum; instructions issued to prepare the DPR.
हाटा। नगर के पुराने बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर अंडरपास निर्माण की मांग पर पहल शुरू हो गई है। विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्थल का तकनीकी परीक्षण कराकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने विधायक की ओर से 16 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में एनएच-28 के गोरखपुर-कसया मार्ग पर किलोमीटर 307+000 पर अंडरपास की आवश्यकता पर विचार किया है। तकनीकी परीक्षण के दौरान बाजार, विद्यालय, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और आसपास की आबादी की आवागमन संबंधी जरूरतों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद डीपीआर तैयार कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस पहल पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक मोहन वर्मा को सम्मानित किया। विधायक ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed