{"_id":"5fc793f68ebc3e9bb2208743","slug":"educational-evaluation-begins-kushinagar-news-gkp3753032182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने किया शैक्षिक मूल्यांकन, ऑनलाइन क्लास और प्रेरणा पाठशाला पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने किया शैक्षिक मूल्यांकन, ऑनलाइन क्लास और प्रेरणा पाठशाला पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की टीम ने किया शैक्षिक मूल्यांकन, ऑनलाइन क्लास और प्रेरणा पाठशाला पर दिया जोर
तुर्कपट्टी/तमकुहीराज। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को मिशन प्रेरणा के मूल्यांकन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को तमकुही ब्लाक के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम ने ऑनलाइन क्लास और प्रेरणा पाठशाला पर जोर दिया।
जिले का तमकुही ब्लाक प्रदेश का पहला ऐसा ब्लाक है जो प्रेरक ब्लाक में चयनित हुआ है। कोरोना काल में यहां के शिक्षकों की शिक्षण शैली व सामग्री का उपयोग प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में किया गया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश पर मिशन प्रेरणा के तहत बुनियादी शिक्षा में सुधार के लिए राज्य परियोजना की टीम में शामिल मुकेश कुमार व वर्तिका श्रीवास्तव पांच दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन टीम ने तमकुही विकास खंड के पांडेय बसडीला स्थित संविलियन विद्यालय के शिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। कार्यालय, पुस्तकालय, साइंस लैब व कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए बीईओ अजय तिवारी से शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा की। टीम में शामिल सदस्यों ने कहा कि बुनियादी शिक्षा में सुधार के लिए नवाचार अपनाए जाए। ऑनलाइन शिक्षण प्रभावी हो सके, इसके लिए भी सतर्कता बरती जाए। हर दिन ऑनलाइन कक्षाओं की मॉनीटरिग कराते हुए शिक्षकों से उपस्थिति होने वाले बच्चों की संख्या ली जाए।
टीम ने प्राथमिक विद्यालय तेंदुआ, भेलया अतरडीहा, करमैनी, सिंदुरिया, रजवटिया, मथौली, लबनिया एवं पुरानी तमकुही का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट का मूल्यांकन किया। अंत में तमकुही बीआरसी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी लेकर तमकुही ब्लाक का निरीक्षण पूरा किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक इंदिरा सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, श्वेता पांडेय, प्रशांत शर्मा, रामाश्रय वर्मा, संध्या तिवारी व गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी से मिशन प्रेरणा पर सदस्यों ने चर्चा की। इस दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण सत्येंद्र मौर्य, राम प्रकाश पांडेय, वीरेंद्र कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक संघ तमकुही के मंत्री देवेंद्र ओझा, रामेश्वर यादव, जय प्रकाश चौरसिया, उपेंद्र पांडेय, प्रिया शर्मा, संगीता यादव, अखिलेश तिवारी, अमरनाथ यादव, अंजनी सिंह, अजय सिंह, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।