फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ED raids in Kushinagar in Raj Kundra's pornography-money laundering case

Kushinagar News: राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी-मनी लांड्रिंग मामले में कुशीनगर में ईडी का छापा

Sat, 30 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
ED raids in Kushinagar in Raj Kundra's pornography-money laundering case
पडरौना (गोरखपुर)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को कुशीनगर में छापा मारा। पडरौना के महाराणा प्रताप नगर, कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के घोरघटिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल श्रीवास्तव और कठकुइयां के अधिकारी टोला में उसके दोस्त रोहित चौरसिया के घर जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि अतुल के खाते से करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। ईडी की कार्रवाई के बीच अतुल को गोरखपुर से गिरफ्तार किए जाने की भी चर्चा रही। अतुल के पिता ने बताया कि लौटते समय टीम ने चार दिसंबर को मुंबई में पूछताछ के लिए नोटिस दिया है।
विज्ञापन

पडरौना के महाराणा प्रताप नगर में शुक्रवार की सुबह साज बजे ईडी की एक टीम प्रमोद लाल श्रीवास्तव के घर पहुंची। टीम ने प्रमोद व परिजनों से पूछताछ की। दूसरी टीम प्रमोद के कुबेरस्थान क्षेत्र में स्थित पैतृक गांव घोरघटिया चली गई। देर शाम पडरौना लौटी दूसरी टीम ने भी प्रमोद के परिवार से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि प्रमोद श्रीवास्तव के इंजीनियर बेटे अतुल श्रीवास्तव की एक सॉफ्टवेयर कंपनी है और वह कई एनजीओ में भी सक्रिय है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी और मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की टीम ने अतुल के परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा के प्रोडक्शन के लिए अतुल काम करता है। फिलहाल, अतुल के पिता के छह और अतुल के नाम मिला एक खाता फ्रीज कर दिया हैं। अतुल के परिजनों को पूछताछ को चार दिसंबर को मुंबई बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि घोरघटिया से लौटते समय टीम ने कठकुइयां के अधिकारी टोला निवासी अतुल के दोस्त रोहित चौरसिया से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed