फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eco club will be formed in secondary schools, instructions issued

Kushinagar News: माध्यमिक विद्यालयों में गठित होगा इको क्लब, निर्देश जारी

Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Eco club will be formed in secondary schools, instructions issued
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। यह इको क्लब विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगा। इससे विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का संचालन होता है। इसमें सात राजकीय विद्यालय में इंटर और शेष राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित होती है। केंद्र सरकार की ओर से मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत इको क्लब फॉर मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, एक शिक्षक के साथ ही कक्षा नौ व 10 का एक-एक विद्यार्थी शामिल होगा। जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णुप्रभाकर पांडेय ने बताया कि इको क्लब के गठन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल और समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। वहीं पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करने के साथ ही जल संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed