फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eat half a loaf, will vote

आधी रोटी खाएंगे,वोट देने जाएंगे

Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Eat half a loaf, will vote
शपथ - फोटो : अमर उजाला
 मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए की जा रही प्रशासनिक कवायद का असर यह है कि जिले में हर दिन जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में सर्वाधिक सक्रिय भूमिका स्कूल निभाग रहे हैं। सोमवार को भी जिले में दर्जन भर से अधिक जगहों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही ब्लॉक के गांव सोनदिया बुजुर्ग स्थित रमाशंकर जी बरनवाल इंटरमीडिएट कॉलेज की तरफ से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने गांव में रैली निकाली। इसके बाद स्कूल में गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को प्रेरित किया गया। प्रबंधक विनोद कुमार बरनवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक को मतदान अवश्य करना चाहिए। प्रधानाचार्य स्वतंत्र सिंह ने कहा कि युवा मतदाता स्वयं के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। इस दौरान लव कुमार बरनवाल, हरिशंकर गोंड, नंदकुमार तिवारी, यशपाल सिंह, अविनाश पांडेय, मीर हसन, धर्मेंद्र, विनय, रेखा, सरस्वती, प्रिया, माधुरी समेत कई लोग मौजूद थे। फाजिलनगर क्षेत्र के गांव गांगीटीकर में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई। इसमें प्रधान विनोद सिंह, राजन पटेल,रविंद्र किशोर शर्मा, इमाम अंसारी, अफजल अंसारी, परशुराम सिंह, राजेंद्र सिंह, मेजर कमला सिंह, मीरा, कांति, सबिता, अकलीमा समेत कई लोग मौजूद थे।जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेहरू इंटर कालेज  मंसाछापर में सोमवार को विद्यार्थियो की तरफ से हस्तकला प्रदर्शनी और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से चार मार्च को मतदान करने के लिए अपील की गयी। प्रदर्शनी में हाथ से बना पंखा, गुलदस्ता, घड़ी, गुड़िया सहित कई अन्य वस्तुओं का मॉडल दिखाया गया। शिक्षक जितेंद्र मणि त्रिपाठी, नीलू द्विवेदी और पद्मा शुक्ला की देख रेख में प्रदर्शनी लगी थी। इस अवसर पर हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम दर्ज है वे चार मार्च को होने वाले मतदान में जरूर हिस्सा लें। प्रधानाचार्य शौकत अली ने कहा कि बच्चे अपने घर जाकर अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन पाण्डेय ने की। इस दौरान संजीव उपाध्याय, प्रेमचंद्र दूबे, मारकंडेय  गौतम, तरम्पत चौबे, वशिष्ठ त्रिपाठी, राकेश दत्त शुक्ला, मारकंडेय मिश्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार पहले मतदान फिर जलपान के नारे के साथ उच्च प्राथमिक स्कूल पिपराघाट के छात्रों और शिक्षकों ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाध्यापक फैयाज अहमद, रवि गुप्ता, सोहनलाल, देवेंद्र सिंह, कैलाशी देवी, आशा देवी, गीता देवी, विद्यासागर सिंह, रामायन राय, चंद्रबली शर्मा, कपिलदेव सिंह आदि मौजूद रहे       
विज्ञापन
विज्ञापन

कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार रैम्पस एकेडमी कठकुइयां के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक श्रीराम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। कठकुइयां बाजार और सेमरा हर्दो गांव घूमते हुए रैली वापस स्कूल परिसर में आकर समाप्त हुई। यहां बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका विषय पर जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह, समरजीत सिंह, सुजीत सिंह, शिव शर्मा, अजीत मिश्रा, अनूप तिवारी, दिव्या मिश्रा, मंजुला देवी, नीतू कुशवाहा, रीता शुक्ला, किरन शर्मा, आकृति तिवारी, शकूर अंसारी, जाबदा खातुन आदि समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed