फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eastern needed to separate the state: OP

पूर्वांचल को अलग राज्य बनाना जरूरी: ओमप्रकाश

Tue, 31 Jan 2017 11:39 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Eastern needed to separate the state: OP
रैली को संबोधित करते हुए भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को भासपा और भाजपा की तरफ से संयुक्त रूप से जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए आरक्षण जरूरी है। पूर्वांचल की समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए अलग पूर्वांचल राज्य का गठन जरूरी है। उन्होंने बिहार राज्य की तरह यूपी में भी शराबबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि गरीबों की भलाई के लिए यह जरूरी है। भाजपा की तारीफ करते हुए राजभर ने कहा कि यही पार्टी विकास की बात करती है। उन्होंने सपा और बसपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दलों ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। कार्यक्रम का संचालन बृजभूषण मिश्रा और अध्यक्षता मास्टर राधेश्याम सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष  महेंद्र प्रसाद गौड़, भासपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बलिराम राजभर, एमपी कन्नौजिया, अनिल कुमार राजभर, राजेन्द्र राजभर, नंदलाल राजभर, वीरेंद्र गौड़, पूर्व विधायक दीपलाल भारती आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राजनीकांत मणित्रिपाठी, शेषमणि गौड़, नंदलाल गौड़ सहित कई भाजपा, भासपा और हियुवा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed