{"_id":"670c4b44a548e0ce470322f4","slug":"e-rickshaw-rider-mother-and-son-injured-in-collision-with-vehicle-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-124750-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार मां-बेटा घायल
Mon, 14 Oct 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के मटियरवा में शनिवार देर शाम वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। मेला से घर जा रहे ई-रिक्शा सवार मां-बेटे घायल हो गए। गुजर रहे शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। बेटे की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
पचफेड़ा के विवेक राजभर (17) अपनी मां के साथ दशहरा का मेला देखने आया था। देर शाम ई-रिक्शा से लौटते समय मटियरवा के समीप हादसा हो गया। विवेक और उसकी मां घायल हो गईं। विवेक के सिर व हाथ में गंभीर चोटें लगी हैं। वहां से गुजर रहे शिक्षक राहुल शाह व सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक बंका ने दोनों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां विवेक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। विवेक की मां को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।