{"_id":"67c0ae97ee6e3502ab0b6bc5","slug":"e-rickshaw-overturns-four-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132925-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा चार घायल
Thu, 27 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मथौली । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित लक्ष्मीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गई। इससे सड़क के किनारे खड़ी एक स्कूटी सवार युवती तथा ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं व चालक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज कस्बा निवासी ई-रिक्शा चालक किशोर शर्मा सवारी लेकर मथौली जा रहा था। लक्ष्मीपुर गांव के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे सड़क के किनारे स्कूटी लेकर खड़ी 22 वर्षीय रागनी राय अहिरौली बाजार, ई-रिक्शा में बैठी मथौली कस्बा के हरैया निवासी 46 वर्षीय इंद्रावती और 25 वर्षीय संजना के साथ चालक 60 वर्षीय किशोर शर्मा चोटिल हो गए।
विज्ञापन
लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी मथौली लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। वहीं ई रिक्शा को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी।