{"_id":"69baf44668bf0bba5b0d08c4","slug":"dust-and-strong-sunlight-increased-eye-problems-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156603-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धूल-मिट्टी और तेज धूप ने बढ़ाई आंखों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धूल-मिट्टी और तेज धूप ने बढ़ाई आंखों की परेशानी
Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गर्मी बढ़ने के साथ ही आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेज बढोतरी हुई है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना करीब 25-30 से अधिक मरीज आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष ने बताया कि गर्मियों में धूल और तेज धूप के कारण आंखों की एलर्जी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
आमतौर पर मरीजों को आंखों में खुजली, जलन, पानी आना और लाल होने की शिकायत होती है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में आंखों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें और धूल-मिट्टी से सीधे संपर्क न होने दें।
उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर आंखों को साफ पानी से धोएं और यदि समस्या बढ़े तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।
उन्होंने चेतावनी दी कि गर्मियों में आंखों की एलर्जी को नजर अंदाज करने पर संक्रमण और गंभीर आंखों की समस्याएं हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि नियमित सफाई और सावधानी अपनाने से अधिकांश समस्याओं से बचा जा सकता है।