फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dussehra celebrated with great enthusiasm, Ravana's effigy burnt

Kushinagar News: हर्षोल्लापूर्वक मना दशहरा, रावण का फूंका पुतला

Sat, 04 Oct 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 04 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated with great enthusiasm, Ravana's effigy burnt
पडरौना के रामलीला मैदान में दशहरा पर रावण  का पुतला दहन किया गया। संवाद    
पडरौना। विजयादशमी बुराई का अंत व अच्छाई अनंत का प्रतीक है। इस मौके पर बृहस्पतिवार को पडरौना के राजदरबार के पास स्थित रामलीला मैदान समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर रावण का पुतला दहन हुआ। मेला का आयोजन हुआ, जहां पहुंचे लोगों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन


पडरौना राजदरबार के पास राजा उदित नारायण के समय से दरबार के पास स्थित रामलीला मैदान में शारदीय नवरात्र के दशमी को रावण का पुतला दहन होता है। बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा मेला का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल की अगुवाई में रावण का पुतला दहन किया गया। सदर एसडीएम ऋषभदेव राज पंडीर व सीओ अजय सिंह निगरानी करते दिखे।
विज्ञापन

इसी तरह प्रसिद्ध राम-जानकी मंदिर रामघाट पर विजयादशमी पर आयोजित मेला में रावण का पुतला दहन किया गया।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार विजयदशमी के दिन कस्बा में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मेला का आयोजन हुआ। सीओ राकेश प्रताप सिंह समेत चार निरीक्षक और पांच थानाध्यक्ष सहित दो प्लाटून पीएसी के जवान मेला में शांति व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। डोल आखाड़ा दुदही स्टेशन बाजार, रेलवे रोड होते हुए सुराजी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पर पहुंचा। वहां विधिवत पूजन और आरती होने के बाद डोल क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed