फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Durga idols in pandals open their eyes, drawing crowds of devotees

Kushinagar News: पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के नेत्र खुले, उमड़ी भक्तों की भीड़

Tue, 30 Sep 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Durga idols in pandals open their eyes, drawing crowds of devotees
पडरौना के सुभाष चौक पर मां दुर्गा की आरती करते भक्त। संवाद   
पडरौना। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुल गए। मां दुर्गा का पट खुलते ही जय माता दी के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठे। व्रती महिलाओं व पुरुषों ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद लिया। व्रती महिलाओं ने मां दुर्गा को लाल चुनरी और नारियल चढ़ाया। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई। पडरौना नगर के छावनी महादेव मंदिर सहित मुगलपुरा, सुभाष चौक, मशीनरी मार्केट, धर्मशाला रोड, बावली, छुछिया गेट, बेलवा चुंगी, जटहां रोड, दरबार रोड, गायत्री मंदिर, अंबे चौक, गुदरी बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पांडाल पूरे भव्यता के साथ सजाए गए हैं। सभी पंडालों में दुर्गा पूजा समितियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। इसके बाद पुराेहितों ने मां के पट खेले। नगर के अलग-अलग पंडाल में सदर विधायक मनीष जायसवाल, नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के पट खोले। इसके बाद आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। मां दुर्गा का पट खुलते ही पांडाल में मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तरफ से पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed