फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to fault, electricity supply to 200 villages including the city remained disrupted for one and a half hours

Kushinagar News: फाल्ट के चलते डेढ़ घंटे गुल रही शहर समेत 200 गांवों की बिजली

Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Due to fault, electricity supply to 200 villages including the city remained disrupted for one and a half hours
पडरौना। गर्मी बढ़ते ही बिजली सप्लाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ओवरलोड के कारण बार-बार फाल्ट, ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। बुधवार को दोपहर तीन बजे विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया बिजली घर से आने वाली 33 केवी मेन लाइन का तार टूटकर गिर गया। मरम्मत करके शाम 4:30 बजे सप्लाई बहाल हो सकी। मेन लाइन ब्रेकडाउन होने से डेढ़ घंटे तक पडरौना शहर समेत 200 गांवों की बिजली गुल रही। इससे भीषण गर्मी में जहां लोग बेहाल हो गए। शहर का व्यापारिक कार्य भी प्रभावित हुआ। इसके अलावा दिनभर बार-बार बिजली आती-जाती रही जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर तीन बजे गीता इंटरनेशनल स्कूल के पास विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया बिजली घर से आने वाली 33 केवी मेन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इस कारण मेन लाइन की सप्लाई ठप हो गई। विद्युत वितरण केंद्र पडरौना के एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई ठप हुई थी। तुरंत मरम्मत कार्य कराकर सप्लाई बहाल कराई गई।
विज्ञापन



रात में लो वोल्टेज से रेंगते हैं पंखे
शहर में जहां बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान रहते हैं, वहीं आवास विकास कॉलोनी, रामकोला रोड समेत शहर के कई मोहल्लों में रात में लो वोल्टेज के कारण पंखे रेंगने लगते हैं। लो वोल्टेज से पानी के मोटर नहीं चल पाते। इससे लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता। वहीं बार-बार बिजली गुल होने से लोगाें के जहां पसीने छूटने लगते हैं, वहीं दैनिक कार्य भी प्रभावित होते हैं। इसके अलावा व्यावसायिक कार्य पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed