{"_id":"66d25e9e27e26062940de6c4","slug":"due-to-closure-of-main-line-there-is-no-electricity-for-the-second-day-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122411-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मेन लाइन बंद होने से दूसरे दिन भी गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मेन लाइन बंद होने से दूसरे दिन भी गुल रही बिजली
Sat, 31 Aug 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना उपकेंद्र में 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाने के चलते दूसरे दिन भी शहर के लोगों को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिल सकी। सुबह पांच घंटे कटौती के बाद दोपहर में दो घंटे बिजली आई। इसके बाद आपूर्ति बंद कर दी गई। यही हाल दुदही समेत करीब 100 गांवों का रहा। डोल जुलूस के चलते शहर के लोगों को बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली आपूर्ति नहीं मिली थी। ट्रिपिंग के चलते पूरी रात लोगों को परेशान होना पड़ा।
दो दिनों से बिजली नहीं मिलने से शहर के लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। दोपहर में नौका टोला, बेलवा चुंगी समेत कई मोहल्ले के लोग बाइक से पहुंचे और बिजली कर्मियों पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने बिजली कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि बिजली आपूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है। जब चाहे तब बिजली बंद कर दी जा रही है। बिजली उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर सीधे मुंह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बात तक नहीं करते हैं और फाल्ट होने की बात कह फोन रख देते हैं।
मुन्ना कालोनी से पहुंचे राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रात से बिजली गुल है। शिकायत के बाद भी दोपहर तक फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका है। लगातार तीन दिन से बिजली कटौती से रात में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति को लेकर अफसर गंभीर नहीं है। जेई सिरताज ने बताया कि 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फाउंडेशन पर रखने के लिए मेन सप्लाई सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बंद कराई गई थी। 10 एमवीए ट्रांसफार्मर को रावा किया जा रहा है। इसलिए सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। बिजली कटौती से नाराज व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगने के कारण बिजली कटौती की गई है। रात को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।