{"_id":"66fddf5d69132370330a0f56","slug":"due-to-breakage-of-ohe-wire-the-passenger-train-remained-standing-for-one-and-a-half-hours-in-madanpur-forest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124149-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओएचई तार टूटने मदनपुर जंगल में डेढ़ घंटे खड़ी रही सवारी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओएचई तार टूटने मदनपुर जंगल में डेढ़ घंटे खड़ी रही सवारी गाड़ी
Thu, 03 Oct 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के पनियहवा-वाल्मीकिनगर के बीच बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे ओएचई तार टूट गया। गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन मदनपुर जंगल में करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। समस्तीपुर डिवीजन के नरकटियागंज व वाराणसी डिवीजन से टावर वैगन के कर्मचारियों ने टूटे तार को दुरुस्त किया। उसके बाद ट्रेन गोरखपुर के लिए रवाना हुई।
बुधवार की सुबह गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड के पनियहवा वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन के बीच मदनपुर जंगल में पोल संख्या- 303 पर ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) का इंसुलेटर टूट गया। नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी 05497 का परिचालन ठप हो गया। गड़बड़ी दूर होने पर करीब 09:40 बजे परिचालन बहाल हो सका। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) का इंसुलेटर टूटने से इस तरह की परेशानी आई थी। सूचना मिलती ही कर्मचारियों को भेजकर आई खराबी सही कराकर अवागमन चालू करा दिया गया है।