{"_id":"69bf0810645adb37bc06802a","slug":"due-to-a-lack-of-repairs-katarmishra-marg-has-become-life-threatening-kushinagar-news-c-209-1-sgkp1039-147844-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मरम्मत के अभाव में जानलेवा बना कटार मिश्र मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मरम्मत के अभाव में जानलेवा बना कटार मिश्र मार्ग
Sun, 22 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र पुल से लेकर साखी की ओर जाने वाली करीब दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत पुल निर्माण के 20 वर्ष बाद भी नहीं हुई। इससे गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क जानलेवा साबित हो रही है।
राहगीर सुभाष चंद्र, दलसिंगार, राम दरस, जयप्रकाश समेत कटार मिश्र गांव निवासी अमित प्रताप, रघुवर, राजाराम, रामदेव आदि का कहना है कि वर्ष 2005 में कुआनो नदी पर पुल का निर्माण हुआ था। उसी समय सड़क भी बनाई गई। तब से लेकर आज तक न तो पुल के एप्रोच की मरम्मत हुई और न ही सड़क की मरम्मत की गई। इसकी वजह से एप्रोच जहां धंस गया है। वहीं, सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
गांववालों का कहना है कि सड़क के किनारे गड्ढों में गिर जाने से अब तक तीन बाइक सवार अपनी जान गंवा चुके हैं। सड़क की मरम्मत के लिए गांव के लोग कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिए और प्रदर्शन भी किए, लेकिन सड़क और एप्रोच की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी।