{"_id":"6a120ae9c87743c09c081255","slug":"dsa-number-still-unavailable-a-week-after-booking-consumers-frustrated-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160388-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहा डीएसए नंबर, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहा डीएसए नंबर, उपभोक्ता परेशान
Sun, 24 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। नगर पंचायत स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी डीएसए नंबर नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारियों और संचालक को फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं किया जाता।
शनिवार को एजेंसी पहुंचे उपभोक्ताओं ने व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि गैस बुकिंग कराने के बाद जब एजेंसी पर जानकारी लेने पहुंचते हैं तो कर्मचारियों की ओर से “एक सप्ताह बाद आइए, डीएसए नंबर आने पर ही सिलिंडर मिलेगा” कहकर वापस कर दिया जाता है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के उपभोक्ता विनय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अब तक डीएसए नंबर नहीं मिला। कई बार फोन करने के बावजूद किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। उपभोक्ता सुनीता देवी ने बताया कि समय से गैस सिलिंडर नहीं मिलने से घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है। एजेंसी पर जाने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति में हो रही देरी से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर एजेंसी की व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है, ताकि लोगों को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सके। संवाद