{"_id":"698f78750529be457c0a3f47","slug":"drunken-youths-beat-up-shopkeeper-for-not-giving-them-mutton-gravy-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154631-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मटन की ग्रेवी नहीं देने पर नशे में धुत युवकों ने दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मटन की ग्रेवी नहीं देने पर नशे में धुत युवकों ने दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव निवासी समउर बाजार में शराब की दुकान के समीप मीट बेचता है। बृहस्पतिवार की देर रात कुछ युवक पहुंचे और शराब पीने के दौरान खाने के लिए मटन खरीदा। इस दौरान दोबारा ग्रेवी मांगा तो दुकानदार ने देने से मना कर दिया। इससे नाराज युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।
लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव निवासी निरहू शराब की दुकान के पास दुकान लगाकर मीट बेचता है। रात करीब नौ बजे पांच युवक पहुंचे और मटन खरीदा।
दुकानदार के अनुसार शराब पीने के दौरान मटन खत्म हो गया तो युवकों ने ग्रेवी मांगा, एक बार दुकानदार दे दिया, दूसरी बार दूसरे युवक ने ग्रेवी मांगी तो दुकानदार ने ग्रेवी देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद युवकों ने दुकानदार की पिटाई करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। चौकी इंचार्ज समउर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शराब की दुकान के समीप मीट की दुकानदार से विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस गई थी, दुकानदार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।