{"_id":"65931648668bac2f950c2d8c","slug":"drunkard-who-was-creating-ruckus-beaten-up-police-released-him-after-giving-instructions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10322-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: उत्पात मचा रहे शराबी को पीटा, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: उत्पात मचा रहे शराबी को पीटा, पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार स्थित देशी शराब भठ्ठी के पास बिहार से आए एक शराबी उत्पात मचाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस शराबी को समझाने का प्रयास की तो वह पुलिस से उलझ गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने शराबी की पिटाई कर दी। मामला बढ़ते देख वहां मौजूद लोगों के मानमन्नौव के बाद पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार नए साल पर समउर बाजार स्थित शराब भट्ठियों पर यूपी व बिहार के शराबियों का जमावड़ा लगा रहा। सोमवार की शाम शराब भट्ठी के सामने शराब पी रहा बिहार का व्यक्ति उत्पात मचाने लगा। मौजूद लोगों की की मानें तो वह बिहार में शराब बंदी के खिलाफ वहां की सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। मौजूद लोगों ने उसको घर चले जाने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। समउर बाजार चौकी के पुलिस कर्मी ने शराबी की समझना चाहा लेकिन, वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसकी पिटाई करने लगे। लोगों के मानन्मनव्वल के बाद पुलिसकर्मियों ने उसको हिदायत देकर छोड़ दिया। एसएचओ तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है।