फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   drowned during bathing

तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

Sat, 13 Jul 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
drowned during bathing
पुल से छलांग लगाने वाले युवक की 'शुक्रवार को भी तलाश होती रही। - फोटो : KUSHINAGAR
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

दो घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाश
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। नगर के मेन मार्केट में स्थित तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जाम हो गई। करीब दो घंटे बाद युवक का शव मिला।
नगर के आजाद नगर मुहल्ले का 20 वर्षीय अजय मद्धेशिया शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब अपने दो-तीन साथियों के साथ घर के पास स्थित तालाब के किराने बैठा था। कुछ देर बाद सभी साथी नहाने लगे। इसी बीच अजय डूब गया। उसके साथ नहा रहे साथियों में समझा कि वह पानी में खेल कर रहा है। जब कुछ देर तब वह बाहर नहीं आया तो साथियों ने शोर किया और उसे खोेजने लगे। तालाब के बगल में रहने वाले नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा भी पहुंचे और कई लोगों को बुलाकर पानी में युवक की खोज कराने लगे। करीब दो घंटे तक चली खोज के बाद युवक का शव मिला।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी होती रही नहर में युवक की तलाश
रामकोला। दामोदरी पुल से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगाने वाले युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चला। पुल के बगल में चाय की दुकान पर बृहस्पतिवार को बैठे एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक ने मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में छलांग लगा दी थी। दुकान पर बैठे लोगों ने इसकी सूचना रामकोला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ संजय कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और युवक की तलाश कराने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। रामकोला पुलिस दूसरे दिन भी रोवारी रेगुलेटर तक खोजबीन करती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रयास किया गया है गोताखोर भी लगाए गए हैं लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला। जब तक सफलता मिल नहीं जाती, तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रक से 30 लीटर डीजल चोरी
पिपरा कनक। राष्ट्रीय राज मार्ग पर पटहेरिया चौराहे पर खड़े नमक लदे ट्रक से चोरों ने गुरुवार की रात करीब तीन सौ लीटर डीजल चुरा लिया। सुबह जानकारी होने पर ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी है।

जानकारी के अनुसार गोरखपर गीडा से नमक लाद कर सासामुसा (बिहार) नमक लेकर जा रहे ट्रक का चालक रविकांत तिवारी तेज बारिश के कारण ट्रक सर्विस लेन पर खड़ा कर चौराहे पर सोने चले गए। खलासी ट्रक में ही सो गया। शुक्रवार सुबह ट्रक बाहर निकाला तो देखा कि टैंक के पास काफी डीजल गिरा है तथा उसमें लगा ताला टूटा हुआ है। शक होने पर डीजल टैंक को देख तो चोरों ने टैंक खाली कर दिया था। चालक रोने लगा तो आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए। बाद में परिचित से उधार लेकर डीजल भराया और सासामुसा चला गया। पीड़ित रविकांत तिवारी निवासी सैईजनवा थाना कटेया बिहार ने पुलिस को सूचना देने की बात बताई। लेकिन पुलिस ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed