फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drone cameras create panic in Jathan market area, seven drones seized

Kushinagar News: जटहां बाजार क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से दहशत, सात ड्रोन जब्त

Sat, 27 Sep 2025 09:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Drone cameras create panic in Jathan market area, seven drones seized
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र में रात में उड़ते ड्रोन कैमरों ने लोगों की नींद हराम कर दी है। ग्रामीणों में भय का ऐसा माहौल है कि लोग पूरी रात जागकर लाठी-डंडा लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार की देर रात पुर्नहा बुजुर्ग व पुर्नहा मिश्र गांव के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ता देखा गया। इसी तरह रविवार और सोमवार की रात माघी कोठीलवा के धूमनगर में भी ड्रोन मंडराता नजर आया। अचानक आसमान में कैमरे वाला ड्रोन देख ग्रामीण सहम गए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को पुलिस ने क्षेत्र के सभी ड्रोन कैमरा संचालकों को थाने पर बुलाया। पुलिस ने उनकी मशीनों की उड़ान क्षमता के बारे में जानकारी ली और सख्त निर्देश जारी किया कि बिना अनुमति कोई भी ड्रोन कैमरा नहीं उड़ाया जाएगा। पुलिस ने साफ कहा कि यदि कोई व्यक्ति बगैर सूचना ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।थानाध्यक्ष आलोेक यादव ने बताया कि सात ड्रोन को थाने में जमा कराया गया है। रात में ड्रोन उड़ाकर अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed