फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   drizzling with wind77

Kushinagar News: तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी

Sat, 01 Apr 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
drizzling with wind77
बूंदाबांदी होने के बाद गेहूं की फसल को देखते किसान योगेश।संवाद
खेतों में पकी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका
विज्ञापन

अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़े रहने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/उजारनाथ। मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह से बादल मंडराते नजर आए। इससे मौसम सुहावना हो गया। दोपहर में करीब तीन बजे पडरौना और आसपास क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों के बीच बारिश केसंकेत दिए हैं। इससे किसान परेशान हो गए हैं।
जिले में अधिकतर किसानों के गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। लोग कटाई और मड़ाई में लगे हुए हैं। यदि बारिश हुई तो किसानों को काफी नुकसान होगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश होने से गेहूं की बालियां काली पड़ जाएंगी। दानों के सड़ने का खतरा रहेगा। तेज हवा के साथ बारिश होने पर खेतों में फसल गिर जाएगी। इससे कटाई और मड़ाई नहीं हो सकेगी। इसके अलावा सरसों, तीसी सहित अन्य तिलहनी फसलों पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान अब्बास अंसारी ने बताया कि रबी के सीजन में मौसम परेशान कर रहा है। पहले भी बारिश होने से गेहूं की फसल जमीन पर गिर चुकी है। दोबारा बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान होगा। किसान जाकिर हुसैन ने बताया कि बारिश परेेशान कर रही है, जबकि मीर माइनर टूटने से भी फसलें डूब चुकी हैं। शुक्रवार को मौसम खराब होने से सबकी चिंता बढ़ गई है। किसानों का सारा काम खेती पर निर्भर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अरविंद राय का कहना है कि मौसम का मिजाज बिगड़ने से सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। शुक्रवार को कहीं-कहीं ज्यादा तो कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। यदि तेज बारिश हुई तो फसल बेकार हो जाएगी। धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम का मिजाज समझ में नहीं आ रहा है। मार्च माह में पहले भी बारिश हो चुकी है। अभी मौसम खराब हुआ है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed