फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dressed to worship Goddess Temple

पूजा के लिए सजे देवी मंदिर

Mon, 12 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीरोड। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के विविध स्वरूपों की पूजा के लिए मंदिर सज गए हैं। वहां भजन कीर्तन और पूजा सामग्रियां बेचने का इंतजाम भी हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलश स्थापना के साथ ही व्रत और उपवास भी शुरू हो जाएगा।
21 अक्टूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के लिए जहां मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं, वहीं पंडालों में दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने का काम चल रहा है। मंदिरों में प्रकाश, पानी और सजावट का काम कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

खन्हवार के प्राचीन दुर्गा मंदिर, पडरौना के दुर्गा मंदिर, बलुचहां के लखरांव मंदिर, खिरकिया माता के मंदिर, रामकोला के धर्मसमधा मंदिर, दुबौली माता मंदिर, मथौली के चेड़ा देवी मंदिर, मैनपुर स्थान, कुलकुला स्थान सहित कई देवी मंदिरों में पूजा की विशेष तैयारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा अन्य देवी मंदिरों में भी नवरात्र को देखते हुए साफ-सफाई की गई। मंदिरों के व्यवस्थापकों और दुर्गा पूजा आयोजन समितियों का कहना है कि शारदीय नवरात्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मंगलवार से नवरात्र, देवी दुर्गा के प्रथम स्वरुप शैलपुत्री की विषेश पूजा और कलश स्थापना के साथ शुरू हो रहा है। नवरात्र के मद्देनजर तमकुहीरोड के छतुवनिया माता मंदिर, चीनी मिल गेट माता मंदिर, बेलवा माता मंदिर, जलपा माई मंदिर, बनही माता मंदिर, काली माता मंदिर, सोना भवानी माता मंदिर, बसई देवी माता मंदिर सहित जवाहर नगर, गांधी नगर, पकड़िहार पूरब पट्टी, जानकी नगर, राजपुर, पिरोजहा, ब्रहमपुर, दवनहा, धूमपट्टी, बभनौली, इमिलिया, तिवारी पट्टी आदि मंदिरों में भी दुर्गापूजन की विशेष व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा जगह जगह पांडाल बनाए गए हैं, जहां दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित किया जाना है। उसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई है। नागेंद्र द्विवेदी और संतोष पाठक का कहना है कि शारदीय नवरात्र 13 से 21 अक्टूबर तक चलेगा।

इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विषेश पूजा करना फलदायी होता है। वहीं मंदिर व्यवस्थापकों और दुर्गापूजन आयोजन समितियों का कहना है कि शारदीय नवरात्र को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कलश स्थापना और शैलपुत्री की विशेष पूजा के साथ नवरात्र का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed