{"_id":"99ac187aaa72478a2034dd99038c1d41","slug":"draws-inspiration-from-the-scout-guide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्कॉउट-गाइड से मिलती है प्रेरणा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्कॉउट-गाइड से मिलती है प्रेरणा’
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। 20वीं जनपदीय स्कॉउट-गाइड रैली शुक्रवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने स्कॉउट-गाइड, प्रधानाचार्य और शिक्षक को सम्मानित किया।
पहले दिन की रैली में 37 टीमें शामिल हुईं। मुख्य अतिथि सहित समस्त प्रधानाचार्य और पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इसके बाद सभी ने स्व. अनिरुद्ध शुक्ल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। रीयल पैराडाइज एकेडमी और जेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि राधेश्याम सिंह ने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कॉउट-गाइड के प्रशिक्षण से छात्रों में समाजसेवा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
इस रैली में स्कॉउट-गाइड के जिला मुख्यायुक्त शैलेंद्र दत्त शुक्ल, राजेश मिश्र, अश्वनी पांडेय, रवींद्रनाथ मिश्र, गोरख राय, गिरिजेश पांडेय, राजा शाही, शिवशरण पांडेय सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
रैली में पहले दिन हनुमान इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, रूमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्योबाई कमलादेवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज, भारतीय इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के 604 स्काउट और 500 गाइड शामिल हुईं। इस दौरान मुकुल शुक्ला, सुनीता पांडेय, नीरेन पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, नरसिंह, रामप्रसाद, संजीव सिंह, लीलावती, आशा मिश्रा, इजहारुल सहित ढेर सारे लोग मौजूद थे।